अंतरराज्जीय अफीम तस्करी नेटवर्क का मुख्य आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
अंतरराज्जीय अफीम तस्करी नेटवर्क का मुख्य आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार


28 Jun 2021 |  171



हरियाणा-कैथल।पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने वाहन चालकों, युवकों तथा आम जनता को नशे से दूर करने बारे सेमिनार व नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरुक कर रही है, तो वहीं नशे का कारोबार करने वालो पर लगाम कसते हुए गिरोह के जड़ तक पहुंचकर नशा कारोबारियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा रही है।इसी दौरान 21 किलोग्राम अफीम स्पलाई करने के मामले में वांछित अंतरराज्जीय अफीम तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने झारखंड में छापेमारी कर धर दबोचा है। जिससे पुलिस रिमांड के दौरान सीआईए-टू पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी धर दबोचा है।मुख्य तस्कर के पास से 22 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इससे पूर्व एक अन्य मामले में वर्ष 2020 के दौरान चीका में 31 किलो अफीम स्पलाई करने की भी बात बतायी है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त 31 किलो अफीम पुलिस ने पहले ही चीका निवासी एक तस्कर के कब्जे से बरामद कर चुकी है। मुख्य आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के सहायक उप निरिक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा 21 किलो अफीम बरामदगी मामले में वांछित मुख्य अफीम स्पलायर संदीप सिंह निवासी लोहागढ़ जिला छतरा झारखंड को हजारीबाग झारखंड में दबिश देकर गिरफतार करते हुए आरोपी का न्यायालय से 28 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। एसपी ने बताया कि इससे पूर्व सीआईए-टू पुलिस द्वारा 14 जून को आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी महमुदपुर को उसके मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे में मकान अंदर सिढियों के पास कच्ची जमीन खोदकर छिपाए गये प्लास्टिक कट्टा से करीब 30 लाख रुपए मूल्य की 21 किलोग्राम अफीम बरामद की गयी थी। थाना गुहला में मामला दर्ज कर सीआईए-2 पुलिस के एएसआई प्रदीप कुमार आरोपी गुरप्रीत से पूछताछ उपरांत उसको अफीम स्पलाई करने वाले मुख्य आरोपी संदीप उपरोक्त की पुख्ता पहचान कर ली गई थी।एसपी ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिए गये आरोपी संदीप से गहन पूछताछ दौरान गिरोह से जुड़े आरोपी बलतेज सिंह निवासी अकालगढ़ पंजाब को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके द्वारा गुरप्रीत को अफीम खरीदने के लिए एडवांस में नकदी दी हुई थी। आरोपी संदीप ने कबूला कि उसके द्वारा इससे पूर्व भी वर्ष 2020 दौरान चीका में 31 किलो अफीम स्पलाई की गई थी। जिसके बारे विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 12 जुलाई 2020 को सीआईए-2 द्वारा संजय बस्ती चीका स्थित रमेश कुमार के मकान पर दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार निवासी संजय बस्ती चीका को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे में मकान अंदर दीवान बेड में रखे 2 प्लास्टिक कट्टो से करीब 62 लाख रुपए मूल्य की कुल 31 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी।आरोपी संदीप सोमवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


More news