सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत से की शुरुआत,पहले मुकाबले में पोलिकारपोवा को हराया
सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत से की शुरुआत ,पहले मुकाबले में पोलिकारपोवा को हराया

25 Jul 2021 |  219



 टोक्यो।भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले ही मुकाबले में आसान जीत दर्ज किया है। सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा को हराया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु का मुकाबला अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा। सिंधु ने पहले ही मुकाबले में पोलिकारपोवा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया पर कुछ देर बाद ही वह 3-4 से पीछे हो गयी। इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए पोलिकारपोवा पर 11-5 की बढ़त हासिल कर ली और लगातार 13 अंक मिले। सिंधु ने इजरायली खिलाड़ी पर दबाव बनाये रखा और पहला गेम जीत लिया। वहीं दूसरी ओर इजरायली खिलाड़ी अपनी लय हासिल नहीं कर पायी। वहीं दूसरे गेम में सिंधु ने 9-3 की बढत हासिल कर ली। सिंधु ब्रेक के समय सात अंक के लाभ पर थी। ब्रेक के बाद विरोधी खिलाड़ी की गलती का लाभ उठाते हुए सिंधु ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।


More news