अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में लहन को किया नष्ट
अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में लहन को किया नष्ट


05 Aug 2021 |  389



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

 

प्रतापगढ़।बाघराय पुलिस ने पचपन लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को पचपन लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।मौके से 460 किलो लहन को नष्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लल्लू निवासी कटरा भीठा टेका पट्टी थाना बाघराय, कमलेश सरोज निवासी सिवनी का पुरवा थाना बाघराय, रेखा देवी पत्नी नान्हू सरोज निवासी सिवनी का पुरवा थाना बाघराय, अमरावती पत्नी बुधराम निवासी मंडल भाषों थाना बाघराय, इंदल सरोज पुत्र रामधन सरोज निवासी मंडल भाषों थाना बाघराय, राम सजीवन सरोज पुत्र स्वर्गीय जोखू सरोज निवासी मंडल भाषों थाना बाघराय इन सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गाई  है।


More news