प्रधान संघ अध्यक्ष का हुआ निर्विरोध चुनाव
प्रधान संघ अध्यक्ष का हुआ निर्विरोध चुनाव


21 Aug 2021 |  243



रिपोर्ट-शिव शंकर त्रिपाठी 



प्रतापगढ़।प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव के लिए कई दिनों से चल रही कशमश शनिवार को खत्म हो गयी।प्रधान संघ अध्यक्ष के चुनाव के लिए लक्ष्मणपुर ब्लॉक में बैठक हुई।बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।जिसमे अध्यक्ष पद पर जेठवारा प्रधान दिनेश सिंह,महामंत्री पद पर तेलियाही प्रधान माजिद खान, कोषाध्यक्ष पद पर प्रधान तिलौरी अख्तर, उपाध्यक्ष पद पर प्रधान डांडी राजेन्द्र धुरिया आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सभी निर्वाचित सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह के पति व प्रतिनिधि राकेश सिंह सोमवंशी ने शुभकामनाएं दी और ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं के चहुमुखी विकास के लिए प्रेरित किया।


More news