दिल्ली से राम नगरी तक 320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,दो घंटे में पहुंचेगी ट्रेन
दिल्ली से राम नगरी तक 320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,दो घंटे में पहुंचेगी ट्रेन



23 Aug 2021 |  340



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



 

राम नगरी अयोध्या को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने लिए काम तेजी से चल रहा है।राम नगरी अयोआ को पर्यटन सिटी बनाने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ने की तैयारी जोर शोर की जा रही है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राम नगरी अयोध्या के बीच बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की योजना है।राम नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रस्तावित परियोजना के बाद अब बुलेट ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राम नगरी अयोध्या के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरेगी।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राम नगरी अयोध्या की दूरी 670 किलोमीटर है।बुलेट ट्रेन को ये दूरी तय करने मे 2 घंटे से कम का समय लगेगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राम नगरी अयोध्या तक जमीन फाइनल करने के साथ-साथ  सही जगह पर पत्थर भी लगा दिए है।बुलेट ट्रेन के लिए जो स्टेशन होगा वो लखनऊ गोरखपुर हाईवे बाईपास पर बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक सामने होगा।एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने जानकारी दी की रामनगरी अयोध्या को सीधे देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए एरियल लिडर सर्वे पूरा हो चुका है।परियोजना के तहत 941.5 किलोमीटर की नई पटरी बिछाई जाएगी। पटरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आगरा-लखनऊ-प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी। इस परियोजना में रामनगरी शामिल करने के लिए लखनऊ से राम नगरी अयोध्या के बीच 130 किलोमीटर की पटरी अलग बिछाई जाएगी।



आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। राम नगरी अयोध्या को वर्ल्ड क्लास पर्यटन शहर बनाने के लिए भाजपा लगातार अपनी प्रतिबद्धता दोहराती रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में बुलेट ट्रेन परियोजना का सपना साकार होने में कोई बाधा नहीं आएगी। फिलहाल राम नगरी अयोध्या में कई वैश्विक स्तर की इमारतों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे पूर्णत: विकसित करने के लिए लगातार कार्य चालू हैं।


More news