भाजपाई और कांग्रेसी हुए आमने सामने,जमकर चले लात घूसे,भाजपा सांसद की तोड़ी गाड़ियां
भाजपाई और कांग्रेसी हुए आमने सामने, जमकर चले लात घूसे,भाजपा सांसद की तोड़ी गाड़ियां




25 Sep 2021 |  272



 धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में बड़े बड़े कारनामे होते हैं।आज एक बार फिर जिले में बड़ा कारनामा हुआ है।जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूसे चले हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रपटा रपटाकर पीटा और भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की कई गाड़ियों को पथराव और लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया।इस बवाल से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 



 प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना मौजूद थी। इसी दौरान भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता भी अपने बड़े लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए।भाजपाई और कांग्रेसी समर्थक एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।नारेबाजी से स्थिति बेकाबू हो गयी और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गये और जमकर लात घूसे चलने का दौर शुरु हो गया।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने की वजह से भाजपाइयों को रपटा रपटाकर पीटा गया।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पथराव कर भाजपा सांसद की फार्च्यूनर सहित कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 



घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सांगीपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। 



भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया।भाजपा सांसद का कहना था कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।


More news