सपा को लग सकता है एक और झटका,मुलायम के करीबी थाम सकते है भाजपा का दामन
सपा को लग सकता है एक और झटका, मुलायम के करीबी थाम सकते हैं भाजपा का दामन


17 Oct 2021 |  188



 धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



कानपुर।उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक तगड़ा झटका लग सकता है। जिले के मेहरबान सिंह का पुरवा में बनी चौ० हरमोहन सिंह की कोठी समाजवादी पार्टी की गढ़ रही है।इस कोठी से चुनावी तैयारी से लेकर सरकार गठन तक की प्रतिक्रिया होकर निकलती थी।अब इस कोठी के ऊपर भाजपा की नजर टिक गयी है और भाजपा अपना किला फतेह करने की पूरी तैयारी कर ली है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बहुत करीबी पूर्व सांसद व विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव भाजपा का दामन थामकर पवित्रम पवित्रम सकते हैं। 18 अक्टूबर को होने वाले स्व.चौ. हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शामिल होंगे।



पिता की जन्म शताब्दी वर्ष में बेटे सुखराम सिंह ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।मुलायम सिंह के करीबी सुखराम के यहां सीएम योगी की आने की सियासी चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म हैं।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि सुखराम सिंह यादव का परिवार अब भाजपा के साथ है।ये दूसरी बार है जब सपा के पूर्व सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।



सुखराम सिंह के बेटे मोहित यादव ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री का जो भी आदेश होगा,उसको माना जाएगा।इससे ये साफ तय हो रहा है कि मोहित यादव का भाजपा में जाना लगभग तय है।


More news