कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की आज से शुरूआत,प्रियंका ने संभाली कमान
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की आज से शुरुआत, प्रियंका ने संभाली कमान


20 Oct 2021 |  207



 ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 



लखनऊ।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रेस कांन्फ्रेंस की।प्रेस कांफ्रेंस दौरान 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देकर यूपी 2022 विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया हैं।



प्रियंका ने कहा कि अभी उनके चुनाव लड़ने पर निर्णय नहीं हुआ है,अभी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई बात नहीं हुई है।इन सभी बातों के बीच प्रियंका का यूपी में चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।इसी बीच पार्टी ने बुधवार से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की है और प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका संभाल रही हैं।



आपको बता दें कि प्रियंका पिछले कुछ दिनों से यूपी की लगातार यात्रा पर हैं।लखीमपुर खीरी हिंसात्मक बवाल के बाद भी प्रियंका ने योगी सरकार पर तगड़ा हमला किया था।इसके बाद प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए किसानों की बात की थी।प्रियंका ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान भी कहीं न कहीं खुद को पार्टी की खेवनहार के रूप में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।प्रियंका के ऐलान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के दिग्गज नेता सहमत दिखायी दिए।मतलब साफ है कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश में पार्टी को लीड करने की जिम्मेदारी आलाकमान से मिली है।



प्रियंका पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद संभाल रही हैं।इस यात्रा की शुरूवात दस अक्टूबर को वाराणसी से शुरुआत होनी थी, लेकिन लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुए हिंसात्मक बवाल के बाद इस यात्रा को किसान न्याय यात्रा नाम दिया है।अब कांग्रेस ने बीस अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है।



कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने के लिए यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, निर्मल खत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया,आरपीएन सिंह,नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े नाम जुटे हैं।



कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी से होते हुए रायबरेली में खत्म होगी।पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए यात्रा मथुरा में खत्म होगी।बाराबंकी-बुंदेलखंड की यात्रा बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन होते हुए कानपुर में खत्म होगी।प्रतिज्ञा यात्रा में पार्टी के सभी बड़े चेहरों को शामिल किया जाएगा।


More news