दीपावली से पहले कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,CEC की बैठक पर टिकी सबकी नजरें
दीपावली से पहले कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CEC की बैठक पर टिकी सबकी नजरें


22 Oct 2021 |   199



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



 लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आ रही है। कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान भी कर चुकी है।शनिवार को कांग्रेस ने CEC की बैठक बुलाई है।इस बैठक में यूपी इकाई के नेताओं को बुलाया गया है।



पार्टी सूत्रों के अनुसार शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस इलेक्शन कमिटी की बैठक होगी।इस बैठक में सीईसी के चेयरमैन मुकुल वासनिक, स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख जितेंद्र सिंह, कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हो सकती हैं। बैठक में लगभग 40-50 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है और नामों का ऐलान दीपावली से पहले हो सकता है।



पार्टी सूत्रों की अगर मानी जाए तो पहली सूची में पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय लल्लू, कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा मोना के नाम पर चर्चा हो सकती है।रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह का टिकट कटना लगभग तय है।



आपको बताते चलें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है और ये ऐलान प्रियंका ने पिछले दिनों किया था।कांग्रेस यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।


More news