राम-सीता शोभा यात्रा के साथ हुई दीपोत्सव की शुरूआत,शाम को जलेंगे लाखों दीप
राम-सीता शोभा यात्रा के साथ हुई दीपोत्सव की शुरुआत, शाम को जलेंगे लाखों दीप


03 Nov 2021 |  181



ब्यूरो जितेंद्र प्रताप तिवारी

अयोध्या।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव शुरू हो चुका है।बुधवार सुबह दस बजे श्रीराम और माता सीता की झांकी निकाली गई।झांकी को देखने के लिए भक्तों का शैलाब उमड़ पड़ा।इस बार दीपावली पर राम नगरी में दीपोत्सव के अवसर पर 9.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है।इस बार भाजपा सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष है और दीपावली भी। इस लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद राम नगरी दीपोत्सव को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।



आओ जाने दीपोत्सव में अब तक कितने दीपक जलाए गए

2017:- 1,80, 000 दीपक

2018:- 3,01,152 दीपक

2019:- 5,50,000 दीपक

2020:- 5,51,000 दीपक

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम नगरी अयोध्या में राम की पैड़ी में इस बार नौ लाख दीप जलाए जाएंगे।इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी दीपों की गिनती के लिए मौजूद रहेगी। राम नगरी अयोध्या में तीन लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इस तरह से दीपावली पर 12 लाख दीप जलेंगे। राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर हर मंदिर और मठ में भी दीप जलाए जाएंगे।इसके अलावा महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।सरयू तट पर शानदार लेजर शो दिखाया जाएगा। इसमें लाखों की भीड़ आएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत सुबह दस बजे भगवान श्रीराम और माता सीता की भव्य शोभा यात्रा से हो चुकी है। दोपहर 1:35 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे और इसके बाद 1:45 पर राम कथा पार्क से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
राम कथा पार्क में ही पुष्पक विमान से राम-सीता और लक्ष्मण उतरेंगे सीएम योगी इनका स्वागत करेंगे।सीएम योगी राम कथा पार्क में राज्याभिषेक के बाद संबोधन करेंगे और इसके बाद राम की पैड़ी पहुंचेंगे।सीएम योगी राम की पैड़ी में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे और 9:15 बजे तक यहां रहेंगे।

More news