देशभर में महापर्व छठ की धूम,यूपी,बिहार,दिल्ली समेत इन राज्यों में छठ पर हुआ अवकाश का ऐलान
देशभर में महापर्व छठ की धूम, यूपी,बिहार,दिल्ली समेत इन राज्यों में छठ पर हुआ अवकाश का ऐलान


09 Nov 2021 |  226





नई दिल्ली।दीपावली के बाद सबसे अधिक महापर्व छठ की ही चर्चा होती है।नहाय खाय से शुरू होने वाला ये महापर्व इस साल आठ नवंबर से शुरू हो चुका है।उत्तर भारत ही नहीं,बल्कि ये पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।आस्था का महापर्व छठ पर कई राज्यों की सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।उत्तर प्रदेश,बिहार,दिल्ली,झारखंड और उत्तराखंड की सरकारों ने अपने यहां महापर्व छठ पर अवकाश का ऐलान किया है। आठ नवंबर से शुरू हुआ महापर्व छठ दस नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को छठव्रती अर्घ देंगी और ग्यारह नवंबर को उगते सूरज को अर्घ देने के साथ इसका समापन हो जायेगा।

आपको बता दें कि दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाने वाला ये महापर्व चार दिनों तक चलता है।छठव्रती निर्जला व्रत रखती हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ के बाद उनका व्रत पूरा होता है।महापर्व छठ पहले उत्तर भारत तक ही सीमित था,लेकिन अब ये पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।इसी वजह से अलग-अलग राज्य सरकारों ने महापर्व छठ पर अवकाश का ऐलान किया है।

महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने राज्य में अवकाश का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी महापर्व छठ पर अवकाश का ऐलान किया है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महापर्व छठ पर अवकाश का ऐलान किया है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी महापर्व छठ पर अवकाश का ऐलान किया है।

जाने 14 तारीख तक इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

10 नवंबर: बुधवार-छठ पूजा की वजह से बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में बैंक नहीं खुलेंगे।

11 नवंबर:गुरुवार-छठ पूजा की वजह से राजधानी पटना में बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर: शुक्रवार-वंगला त्योहार की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर: शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर: रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

More news