अखिलेश से पहले सीएम योगी ने दी धरती पुत्र मुलायम को जन्मदिन की बधाई
अखिलेश से पहले सीएम योगी ने दी धरती पुत्र मुलायम को जन्मदिन की बधाई


22 Nov 2021 |  81



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना 83वां जन्म दिन बना रहे हैं। इस मौके पर न सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता केट काटकर खुशी बना रहे हैं, बल्कि देशभर के अन्य दिग्गज नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।इस दौरान समाजवादी पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पहले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की शुभकामाएं दी हैं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ट्वीट के जरिए हर छोटे- बड़े नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं, लेकिन अब जब सपा संस्थापक और उनके पिता मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन है, तब उनका ट्विटर अकाउंट पर जन्मदिन की शुभकामनाओं को कोई संदेश नहीं है, जोकि बहुत कुछ बयां करता है।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है।ऐसे में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ किसी भी मौके पर सपा को घेरने में पीछे नहीं रहते, लेकिन अब जब सपा संस्थापक का जन्मदिन है तो सीएम बधाई देने में भी आगे नजर आए।

More news