भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंची वंदना सिंह, बोलीं, सीएम योगी ने खत्म किया यूपी मे‌ गुंडाराज
भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंची वंदना सिंह,बोलीं,सीएम योगी ने खत्म किया यूपी में गुंडाराज


02 Dec 2021 |  101





आजमगढ़।सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक वंदना सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गुरूवार को आजमगढ़ पहुंची।वंदना सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

वदना सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक गलत समाचार कि बसपा के छह विधायक सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले हैं,मुझे बसपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।इस दौरान मुझसे मेरा पक्ष भी नहीं सुना गया और इस बात का हमें दु:ख था।इस बात के लिए मैं बसपा का धन्यवाद भी करती हूं कि उन्होंने मुझे खुद बुलाकर टिकट दिया था।

वंदना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में गुंडाराज को खत्म किया है।अपराधियों के खिलाफ सीएम योगी ने जिस प्रकार से अभियान चलाया, उससे प्रभावित होकर पवित्र परिवार का हिस्सा बनी। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों पर मुझे विश्वास है,इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और मौका दिया तो मैं सगड़ी विधानसभा से चुनाव भी लडूंगी।

आपको बता दें कि वंदना सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में बहुजनसमाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था।वंदना के पति सर्वेश सिंह सीपू भी सगड़ी क्षेत्र से सपा के विधायक थे।आरोप है कि उनकी कुंटू सिंह ने हत्या करा दी थी, जो प्रदेश के टॉप टेन माफियाओं में से एक है।

24 नवंबर को रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी की विधायक वंदना सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रेदव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्या ग्रहण की थी।इस मौके पर वंदना सिंह ने कहा था, भाजपा एक मंदिर है और मैंने एक मंदिर में प्रवेश लिया है।इसके भगवान योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री हैं।मैं उनकी नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा में शामिल हुई हूं।

More news