शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं तेज गति से किया जाए:डीएम
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं तेज गति से किया जाए:डीएम


04 Dec 2021 |  159



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को कुंडा तहसील में आयोजित किया गया।लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके इस लिए संपूर्ण समाधान का आयोजन किया जाता है।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और विकास से सम्बन्धित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने सुनी।फरियादियों की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुंडा सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 324 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आये हुए थे। जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 324 शिकायतों में से 112 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 78, विकास विभाग से 58, समाज कल्याण से 3, शिक्षा से 4, स्वास्थ्य से 5 एवं 64 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में हथिगंवा थाना एवं बाघराय थाना क्षेत्र से सम्बन्धित राजस्व एवं पुलिस विभाग की अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि पुलिस विभाग एवं राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

डीएम ने चकबन्दी से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसओसी चकबन्दी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करायें।

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए आयोजित किया जाता है। आज जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है जनपद स्तरीय अधिकारी उनका स्वयं परीक्षण करते हुए समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें तथा अधीनस्थों द्वारा जांच की रेण्डम जांच भी कर लें जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का सन्तोषजनक समाधान हो सके।

डीएम ने ईओ नगर पंचायत कुंडा को निर्देश दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत अनाधिकृत कब्जे को अविलम्ब हटवाया जाये ताकि सुगम यातायात बना रहे। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इस लिए सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से कराए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायकर्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाये उनकी शिकायत को गम्भीरता के साथ सुना जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, डीएफओ वरूण सिंह, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news