यूक्रेन में की पढ़ाई करने ग‌ई छात्रा संध्या सिंह की स्वदेश हो रहीं वापसी, घर में खुशी का माहौल
यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई करने गई छात्रा संध्या सिंह की स्वदेश हो रहीं वापसी,घर में खुशी का माहौल


03 Mar 2022 |  189



रिपोर्ट-शिव शंकर त्रिपाठी

प्रतापगढ़।यूक्रेन और रूस की मैदाने जंग जारी है।रूसी सेना का हमला लगातार तेज होता जा रहा हैं और राजधानी कीव और खारकीव के अलावा कई शहरों को रूसी सेना ने घेर लिया है।हालात ऐसे हैं कि यहां काफी भारतीय छात्र भी फंस गए हैं।छात्रों को निकालने के लिए मोदी सरकार लगातार जुटी हुई है।इस संबंध में रूस और यूक्रेन से लगातार बात की जा रही है।छात्रों का स्वदेश लौटने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई संध्या सिंह भी स्वदेश लौट रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील के तुलापुर गांव की रहने वाली संध्या सिंह यूक्रेन से सकुशल बाहर निकलकर बस से रोमानिया पहुंच गईं हैं।संध्या अब प्लेन से दिल्ली आएंगी।यूक्रेन पर रूस के हमले के समय संध्या अन्य भारतीय छात्र-छात्राओं के साथ अपने हॉस्टल में थी और वहां से वह निकल नहीं पा रहीं थीं।हॉस्टल में सभी को दो दिन बाद भोजन मिल सका था। संध्या के साथ कई अन्य भारतीय छात्र-छात्राओं को बस से यूक्रेन से बाहर रोमानिया पहुंचाया गया।रोमानिया से संध्या ने परिजनों से फोन पर बात की और बताया कि अब हम लोग सुरक्षित हैं और अब नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि लालगंज तहसील के तुलापुर गांव की संध्या सिंह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए सितम्बर 2021 मे यूक्रेन की राजधानी कीव से 500 किमी दूर इवान शहर मे दाखिला लिया था। संध्या के पिता विमल सिंह सेना में सुबेदार पद पर हैदराबाद में तैनात है।संध्या के घर वापसी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

More news