अयोध्या डीएम आवास का 24 घंटे में बदला 3 बार बोर्ड का रंग,PWD इंजीनियर पर गिरी गाज
अयोध्या डीएम आवास का 24 घंटे में बदला 3 बार
बोर्ड का रंग,PWD इंजीनियर पर गिरी गाज


05 Mar 2022 |  198





अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवें और अंतिम चरण का रण 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को चुनावी रण का परिणाम आएगा।इस बीच अयोध्या के जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग 24 घंटे में तीन बार बदल गया।मामला जब सुर्खियों में आया तो पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया।आरोप है कि संबंधित इंजीनियर ने अधिकारियों को बिना जानकारी दिए ही डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलवा दिया था।

अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार के आवास पर लगा बोर्ड पहले भगवा रंग में रंगा था।इसके बाद भगवा रंग के बोर्ड को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया गया था।मामला जब मीडिया में आया तो एक बार फिर से जिला प्रशासन ने बोर्ड को भगवा रंग में रंगवा दिया।आचार संहिता के चलते पहले ही पीडब्ल्यूडी ने भगवा बोर्ड हटाकर हरा बोर्ड कर दिया था।इस पूरे मामले को लेकर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर काफी नाराजगी जताई थी।मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है।

More news