इन राज्यों में गर्मी के बीच हो सकती है‌ बारिश, जानें दिल्ली और यूपी का हाल
इन राज्यों में गर्मी के बीच हो सकती है बारिश, जानें दिल्ली और यूपी का हाल


26 Mar 2022 |  191





नई दिल्ली।मार्च महीने में ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोगों को मई और जून की भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है।बढ़ती हुई तपिष से लोगों ने घरों में एसी और कलूर चलाना शुरू कर दिया हैं।भारतीय मौसम विभाग ने अपनी ताजा अपडेट में कहा है कि लोगों को अभी इससे राहत नहीं मिलेगी।उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।बैरहाल पूर्वोत्तर भारत के साथ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी आईएमडी ने जताई है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने अगले 24 घंटों दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।आईएमडी के अनुसार कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने के आसार है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लोगों को झेलनी होगी लू और गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की मार झेलनी पड़ेगी।छत्तीसगढ़ में विपरीत दिशाओं से हवा आ रही है जिसकी वजह से गर्मी और बढ़ती जा रही है। आज से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है जिससे गर्मी बढ़ेगी।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। दिल्ली में आज शनिवार को न्यूनतम तापनान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी के तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में बदलाव का अनुमान नहीं है।

जानें इन राज्यों में कितनी रहेगा न्यूनतम तापमान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात की जाये तो यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं, मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

More news