बुल्डोजर बाबा का बुल्डोजर पहुंचा एटा,भट्टा समेत सैकड़ों बीघा जमीन करवाई कब्जा मुक्त
बुल्डोजर बाबा का बुल्डोजर पहुंचा एटा,भट्टा समेत सैकड़ों बीघा जमीन करवाई कब्जा मुक्त


02 Apr 2022 |  424



रिपोर्ट-शुभम कुमार

एटा।समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी रण की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुल्डोजर बाबा के नाम से सम्बोधित करते हुए तंज कसते थे।अब योगी आदित्यनाथ सरकार पार्ट-2 में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर गरज रहा है।
इसी क्रम में अलीगंज तहसील में बाबा का बुल्डोजर पहुंचा।

शुक्रवार को अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के क्रम में जिले की अलीगंज तहसील में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को जमीदोंज किया गया है।ललहट के पास बने आर.एस. यादव ईट भट्टा को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण करते हुए जमीदोंज कर दिया,वही कुकराया रतनपुर में 200 बीघा चारागाह की जमीन को भी प्रशासन के द्वारा कब्जा मुक्त करवाया गया है।इससे पहले भी जिले में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर कई बार चल चुका है,पिछले दिनों भी जिले के अलग अलग स्थानों पर बुल्डोजर गरजा और अवैध निर्माणों को ढहाया गया है।

एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम कुकराया रतनपुर में चारागाह और जंगल ढाका की 200 बीघा जमीन को बुल्डोजर के माध्यम से कब्जा मुक्त करवाया गया है।वहीं जैथरा विकास खण्ड के ग्राम ललहट में आर एस ईंट उद्योग जो कि राज्य सरकार की 33 बीघा जमीन पर बना हुआ था उसको ध्वस्तीकरण करने के बाद जमीदोंज किया गया है।

योगी का सपा के नेताओं की सम्पत्ति पर चला बुल्डोजर

सूत्रों की माने तो आर.एस. यादव ईंट भट्टा अलीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रामनाथ यादव का बताया जा रहा है।वहीं इनके छोटे भाई जुगेन्द्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। प्रशासन की दलील है ये सम्पत्ति अवैध थी।

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत होते ही एटा प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण पर ये पहली कार्यवाही है।इस कार्यवाही के बाद में माफियाओं में हड़कंप मच गया है।इस कार्यवाही के समय जिले के आलाधिकारियों में एसडीएम मानवेन्द्र सिंह तहसीलदार राजेश कुमार, अलीगंज सर्किल के पुलिस बल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

More news