जानें कौन है वो लड़की,जिसकी शादी में राहुल गांधी के पहुंचने पर मचा है बवाल
जानें कौन है वो नेपाली लड़की,जिसकी शादी में राहुल गांधी के पहुंचने पर मचा है बवाल




03 May 2022 |  367



नई दिल्ली।राहुल गांधी का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में राहुल गांधी एक पब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस वीडियो के बाद लगातार राहुल गांधी को घेर रही है।इस पर कांग्रेस का भी बयान सामने आया है।बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी अपनी नेपाली महिला मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं।अब ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि वो नेपाली लड़की कौन है,जिसकी शादी में शामिल होने के लिए राहुल गांधी काठमांडू पहुंचे हैं। राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं।सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था।भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं।सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।सुम्निमा उदास की शादी नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है।सुम्निमा ने अमेरिका की ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म किया है और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री भी ली है।सुम्निमा एक पत्रकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।सुम्निमा ने दिल्ली के निर्भया गैंगरेप को भी कवर किया था। राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू पहुंचे थे। कल वे अपनी दोस्त सुम्निमा दास की शादी के कार्यक्रम में शरीक हुए थे। शादी आज होगी और स्वागत समारोह 5 मई है।कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी एक नाइटक्लब में कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हैं। राहुल गांधी के आसपास मौजूद लोग शराब पी रहे हैं। राहुल गांधी के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं।पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है,लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है,राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है,राजस्थान जल रहा है।इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है,लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी,वह राजनीति में गंभीर नहीं हैं।


More news