प्रदेश में अधेड़ की हत्या होने पर, घर में मचा कोहराम
परदेस में अधेड़ की हत्या होने पर,घर में मचा कोहराम


10 May 2022 |  231



रिपोर्ट-शिव शंकर त्रिपाठी

प्रतापगढ़‌। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटवढ़ के रहने वाले 50 वर्षीय कामता प्रजापति पंजाब के जलालाबाद में अपनी और बच्चों के साथ रहकर दुर्गा राइस मिल में नौकरी करता थे। सोमवार की शाम साइकिल से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे‌। घर से लगभग 500 मीटर दूर मुक्सर इलाके में किसी ने कामता की हत्या कर दी। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। पंजाब पुलिस ने कामता की पत्नी को जब इसकी सूचना दी तो कोहराम मच गया।दोपहर बाद सूचना गांव कटवढ़ पहुंची तो मृतक के पिता और मां का हाल बेहाल हो गया।
मृतक कामता तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरा भाई अंबिका प्रजापति और सुरेश प्रजापति भी उसी राइस मिल में काम करते हैं।मृतक के तीन लड़के हैं।

पंजाब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही वहां रहने वाले हरी लाल प्रजापति (42) पुत्र राम लखन प्रजापति निवासी कटवढ़ को हिरासत में लिया है और एक उसका साथी फरार बताया जा रहा है। प्रधानपति अब्दुल रशीद ने मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

More news