8 लोग गंगा स्नान करने के दौरान डूबे, तीन को सकुशल किया बरामद,5 लापता
8 लोग गंगा में स्नान करने के दौरान डूबे,तीन को सकुशल किया बरामद,5 लापता


16 May 2022 |  288



रिपोर्ट-शुभम कुमार

आज उत्तर प्रदेश में बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा पर यूपी के अधिकतर हिस्सो में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने जाते है। वहीं आज स्नान करते समय कासगंज जिले के कादरगंज गंगा घाट पर चार लोग नदी में डूब गए। नगला टिकुरी घाट पर गंगा में स्नान करते समय चार स्नानार्थी गंगा में डूब गए,वहीं स्थानीय गोताखोरों द्वारा गंगा में डूब रहे चार लोगों में से दो लोगो को गंगा से बाहर निकाला गया, जिसमे एक व्यक्ति को सही सलामत बचा लिया गया और दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई।अभी भी गंगा में डूबे दो लोग लापता हैं जिनकी स्थानीय गोताखोरो द्वारा गंगा में तलाश की जा रही है।

दरअसल पूरा मामला कासगंज जिले की पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट का और नगला टिकुरी का है, जंहा कादरगंज गंगा घाट पर 60 वर्षीय किताब सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कठिंगरा थाना जैथरा जिला एटा डूबने से लापता है। वहीं नजदीक के नगला टिकुरी पर जनपद बदायूं थाना कदरचौक ग्राम खिरिया बाकरपुर के रहने वाले राकेश पुत्र तारा सिंह राजीव पुत्र शेर सिंह और सोमवीर पुत्र लाल सिंह निवासी फतरुल्लागंज थाना मुजरिया जिला बदायूं
गंगा में डूब गए। तीनो लोगों को डूबता देख स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। जिसमें सोमवीर को सकुशल गंगा से बाहर निकाला गया। वहीं कुछ देर बाद राकेश के शव को भी बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल राजीव और किताब सिंह की तलाश के लिए गोताखोरों का प्रयास जारी है। घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस एवं पटियाली तहसीलदार राजीव निगम घटनास्थल पर पहुंच गए। तहसीलदार ने गंगा में डूबे लापता दो लोगों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को गंगा में उतारा।

वही जनपद फर्रुखाबाद में कुल चार किशोर सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूब गये,बताया जा रहा है सेल्फी लेने के दौरान एक लड़के का पैर गड्ढे में चला गया एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे सभी चारो किशोर गंगा नदी में डूब गये, जिसमे दो किशोर को सचिन 14 एवम सनी 17 को सकुशल निकाल लिया गया है जिनको सीएचसी कमालगंज में भर्ती करवाया गया है,वही दो अन्य किशोर को गोताखोरों के माध्यम से तलाश किया जा रहा है।

एसडीएम संजय सिंह ने बताया है थाना कमालगंज क्षेत्र में श्रंगीरामपुर घाट पर किशोरों के नहाते वक्त पैर फिसल गया जिसमें वो बह गए।जिसमे दो किशोरों को कमालगंज स्थित सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है और दो अन्य किशोरों को गोताखोरों के माध्यम से ढूंढ़ा जा रहा है।

More news