मैनपुरी दीवानी कोर्ट परिसर में चली गोली, मची भगदड़,पेशी पर आई महिला घायल
मैनपुरी दीवानी कोर्ट परिसर में चली गोली,मची भगदड़,पेशी पर आई महिला घायल


21 May 2022 |  193



रिपोर्ट-शुभम कुमार यूपी क्राइम हेड

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी दीवानी कोर्ट में तारीख पर आई विवाहिता को गोली मारकर घायल कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।दीवानी के गेट पर हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के‌ अनुसार कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव तखरऊ की रहने वाली 29 वर्षीय रूबी का अपने पति रत्नेश के साथ दहेज उत्पीड़न का कोर्ट में केस चल रहा है।रूबी को डेढ़ साल पहले उसके पति ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया था।इसके बाद रूबी दिल्ली में अपनी बहन के घर रह रही है।रूबी शनिवार को दिल्ली से मैनपुरी दीवानी कोर्ट में पेशी पर आई थी।दीवानी के गेट पर रूबी पहुंची ही थी कि तभी एक बाइक पर आए पति रत्नेश पुत्र रामदास ने रूबी को दो गोलियां मारी।जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी।गोली चलते ही दीवानी परिसर में भगदड़ मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।जिला अस्पताल में रूबी ने उपचार के दौरान जानकारी दी कि उसके पति से उसका भरण पोषण और दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। वह दिल्ली से तारीख पर आई थी। दीवानी के गेट पर उसके पति रत्नेश ने उसे गोली मारी। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं आई है। महिला को गंभीर होने पर सैफई रेफर कराया गया है।

More news