
धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी नहाते हुए पति ने पत्नी को किस किया था।इससे नाराज लोगों ने पति की पिटाई कर दी थी।पुलिस ने अब पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से पिटाई करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।बरहाल इस मामले में पति और पत्नी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।ये एफआईआर पुलिस की तरफ से दर्ज की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार की है।राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की ये घटना है।देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए।वीडियो में नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है।
अयोध्या कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार पांडे के मुताबिक आसपास के घर और दुकानदारों से जानकारी ली जा रही है।मामले की जांच नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को सौंपी गई है। वो घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे थे।
आपको बता दें कि राम की पैड़ी पर अयोध्या समेत आस-पास के शहरों के 20 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन स्नान के लिए आते हैं।घाट के आस-पास दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है।मंगलवार को आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद भी दोनों पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे थे।इसकी जांच भी शुरू हुई है।लोगों के मुताबिक सरयू नदी में नहाते हुए अश्लीलता का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस से शिकायतें हो चुकी हैं।
|