किसान पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद को हल भेंट कर किया स्वागत
किसान पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद को हल भेंट कर किया स्वागत

05 Jul 2022 |  220



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा

प्रतापगढ़।राजस्थान से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को किसान कांग्रेस के पदाधिकारी अध्यक्ष करुण पांडेय बिन्नू भइया की अगुवाई में हरित क्रांति का प्रतीक हल भेटकर जहां एक ओर प्रदेश को हरा भरा बनाने का संदेश दिया,तो वहीं यह भी बताने का प्रयास किया गया कि किसान और जवान ही देश की रीढ़ है। अन्यदाता अनाज पैदा कर देश को समृद्ध बनाता है और जवान सीमा पर रहकर देश की रक्षा करता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी राजस्थान से राज्यसभा चुने जाने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे तो किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों का जोश देखते ही बन रहा था।उत्साह से लबरेज सदर ब्लाॅक अध्यक्ष हरी प्रसाद तिवारी कंधे पर हल रख कर पूरे पंडाल में घूमते हुए नजर आए।प्रमोद तिवारी के साथ रामपुर खास विधायिका आराधना मिश्रा उर्फ मोना भी साथ में थी।प्लाजा पैलेस पहुंचने पर जिला अध्यक्ष करुण पांडेय के साथ किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का अंग वस्त्र पहना कर और हल भेंट कर अभिनन्दन किया।पूरा पंडाल प्रमोद तिवारी मोना दीदी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रमोद तिवारी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना द्वारा देश के नव जवानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान की दुश्मन है।आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने कहा कि प्रतापगढ़ का लाल राजस्थान में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं को मात देकर रामपुर के साथ पूरे प्रतापगढ़ का सम्मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर पंडित श्याम किशोर शुक्ला, डॉ लाल जी त्रिपाठी, डॉ नीरज त्रिपाठी, बृजेन्द्र मिश्रा,रंजीत सलूजा अवधेस पटेल,बब्बे ओझा, लल्लू पाल,उमेश तिवारी, महंथ द्विवेदी,रामकरण ओझा, राकेश पाण्डेय,हरिकेश मिश्रा सहित किसान कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news