स्थायी नियुक्ति चिकित्सक व फर्मासिस ले रहे बिना ड्यूटी किए वेतन
स्थायी नियुक्ति चिकित्सक व फर्मासिस ले रहे बिना ड्यूटी किए वेतन

21 Jul 2022 |  253



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी में लापरवाही चरम सीमा पर है।यहां चिकित्सक और फर्मासिस मौजूद नही रहते हैं।जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। क्षेत्र के लोग निजी चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए मजबूर है।बिना ड्यूटी किए स्थायी नियुक्त चिकित्सक और फर्मासिस वेतन ले रहे हैं।

आपको बता दे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी पर स्थायी नियुक्त चिकित्सक कभी नही आते हैं,लेकिन रजिस्टर पर हाजिरी लगती रहती है।यही हाल फर्मासिस का है। फर्मासिस की कुर्शी पर वार्ड बॉय राम लखन विराजमान रहते हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामगढ़ अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के आयुष चिकित्सक डॉ नलेश त्रिपाठी से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी का संचालन करवा रहे हैं।जिससे भारत सरकार की योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है।

डॉ नलेस त्रिपाठी से हाजिरी रजिस्टर,ओपीडी दिखाने के लिए कहा गया तो दिखाने से मना कर दिया गया।
स्थायी नियुक्त चिकित्सक के अस्पताल में मौजूद न रहने के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

More news