व्यक्ति के पेट में आखिर कैसे गया गिलास,ऑपरेशन करने वाले डॉक्‍टर हैरान
व्यक्ति के पेट में आखिर कैसे गया गिलास,ऑपरेशन करने वाले डॉक्‍टर हैरान

06 Aug 2022 |  108





जौनपुर।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है।एक व्यक्ति के पेट में स्टील का बड़ा गिलास चला गया था।गिलास पेट में कैसे गया इसके बारे में व्यक्ति द्वारा बताया नहीं गया। बरहाल डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत कर ऑपरेशन कर व्यक्ति के पेट से गिलास को बाहर निकाल दिया। इस मामले की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है कि आखिर उसके पेट में इतना बड़ा गिलास कैसे गया था।

एक्‍सरे देखने के बाद डॉक्‍टर हो गए हैरान

आपको बता दें कि जौनपुर जिले के महाराजगंज ब्लॉक के कोटवां भटौली गांव का रहने वाला 50 वर्षीय समरनाथ वाजिदपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचा।समरनाथ ने डॉक्टर को बताया कि तीन-चार दिन से उसका पेट दर्द कर रहा है।खाना नही खा पा रहा है।इसके बाद डाॅक्टरों ने समरनाथ का अल्ट्रासाउंड कराया।अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पेट में कोई कठोर सामग्री है।उसके बाद उसका एक्सरे करवाया गया, एक्सरे में पता चला कि उसके पेट में स्टील का एक गिलास है।इसके बाद डॉक्‍टर भी हैरान हो गए।पेट में गिलास होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने प्रयास किया कि मलद्वार से गिलास बाहर निकल जाए। इसके लिए उसको दवाई देकर दो घंटे तक इंतजार किया गया। दवा देने के बावजूद भी गिलास मलद्वार से बाहर निकलने की स्‍थिति में नही था। समरनाथ के पेट का दर्द बढ़ा जा रहा था।इसके चलते ऑपरेशन किया जाना ही अंतिम विकल्प था।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया कि काफी देर तक प्रयास किया गया कि गिलास मलद्वार से बाहर निकल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में उस व्यक्ति की बड़ी आंत काटकर स्टील के गिलास को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पेट में गिलास जाने के बारे में पूछने पर भुक्तभोगी ने कुछ नहीं बताया। हालांकि डॉक्टरों ने संभावना जताई कि मलद्वार की तरफ से ही गिलास उसके पेट में प्रवेश किया था।

More news