कुंडा विधायक राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह तीसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट,10 समर्थकों को भी किया गया हाउस अरेस्ट
कुंडा विधायक राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह तीसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट,10 समर्थकों को भी किया गया हाउस अरेस्ट

08 Aug 2022 |  186



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी

प्रतापगढ़।मुर्हरम को लेकर लगाए मजहबी गेट को हटाने की मांग पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता राजा भदरी उदय प्रताप सिंह अभी भी अपनी मांग पर अडिग हैं।राजा उदय प्रताप सिंह को शुक्रवार से प्रशासन ने भदरी कोठी में हाउस अरेस्ट कर रखा है। उदय प्रताप रविवार को तीसरे दिन भी हाउस अरेस्ट रहे।पुलिस प्रशासन ने शेखपुर आशिक गांव में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी है और गांव से जुड़े सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है।

तहसील प्रशासन ने रविवार की देर शाम मुहर्रम को देखते हुए राजा उदय प्रताप सिंह के 10 करीबियों को भी पाबंद कर दिया है।पाबंद किए लोगों में केसरी नंदन पांडेय, हनुमान पांडेय, भवानी विश्वकर्मा,आनंद पाल, जितेंद्र सिंह, रवि सिंह, रमाकांत मिश्रा समेत 10 लोग शामिल हैं।इन लोगों को मुहर्रम के दिन नौ अगस्त की सुबह से लेकर शाम सात बजे तक प्रशासन ने हाउस अरेस्ट करने का आदेश दिया है।पुलिस ने हाउस अरेस्ट किए गए लोगों के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए जानकारी दी है।

कुंडा एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए उपरोक्त लोगों को मोहर्रम के दिन नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही कुंडा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र के 336 अन्य लोगों को भी पाबंद किया है।

भदरी कोठी के गेट पर धारा 144 का हवाला देते हुए हाउस अरेस्ट का नोटिस चस्पा किया गया है।नोटिस में मंगलवार तक राजा उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट रखने का आदेश है। आदेश को लेकर भदरी कोठी के अंदर भी पुलिस-पीएसी का पहरा लगा दिया गया है।प्रशासन की कोशिश है कि मुहर्रम तक उदय प्रताप बाहर न निकल पाएं और धरना न दे सकें। मुहर्रम को देखते हुए शेखपुर आशिक गांव में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।पुलिस के साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई हैं।भदरी कोठी के आसपास भी पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं।

आपको बता दें कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट होता जा रहा है।भदरी कोठी में राजा उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट करने के बाद प्रशासन ने शेखपुर आशिक गांव में भी बाहर से आने वाले लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। शेखपुर आशिक गांव से जुड़े सभी रास्तो को सील कर दिया गया है।प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से शेखपुर आशिक गांव के लिए निकलने वाले रास्ते पर पीएसी और पुलिस का सख्त पहरा है। चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।गांव से एक बार बाहर निकलने वाले चार पहिया वाहन वापस लौटने पर गांव में नहीं जा पा रहे हैं।शेखपुर आशिक गांव के रास्ते से जुड़े मदरियापुर और कुंडा बिहार-मार्ग से शेखपुर के लिए कटे रास्ते पर भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात है।प्रशासन की कोशिश है कि बाहरी लोग शेखपुर आशिक में न घुस पाये। कुंडा कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि ये सब सतर्कता मुहर्रम को देखते हुए बरती जा रही है।

आपको बताते चलें कि कुंडा के शेखपुर आशिक गांव का मुहर्रम प्रशासन के लिए तगड़ा सिरदर्द बना हुआ है।शेखपुर आशिक गांव में प्रशासन अग्निपरीक्षा से गुजरता है।बरहाल अभी तक सब शांतिपूर्वक बीतता हुआ आ रहा है।कई साल से राजा भदरी उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के ही दिन शेखपुर आशिक गांव में भंडारा करते रहे हैं।छह साल से प्रशासन भंडारे की इजाजत नहीं दे रहा है,लेकिन शेखपुर आशिक गांव में बने मंदिर में मुहर्रम के दिन दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए लोग आते हैं।

More news