गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने भागने के लिए 3 बार बदली कार, उत्तराखंड में मिली आखिरी लोकेशन,40 से अधिक टीमें कर रहीं तलाश
गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने भागने के लिए 3 बार बदली कार, उत्तराखंड में मिली आखिरी लोकेशन,40 से अधिक टीमें कर रहीं तलाश

08 Aug 2022 |  95



रिपोर्ट-शुभम कुमार यूपी क्राइम हेड

नोएडा।ओमैक्स ग्रैंड में महिला से गाली गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी शातिर है।महिला से गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी है।बरहाल श्रीकांत त्यागी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीकांत त्यागी ओमैक्स सोसायटी से होंडा सिविक कार से निकला और रास्ते में स्कॉर्पियो में सवार हो गया।होंडा सिविक को लेकर ड्राइवर लौट आया।श्रीकांत त्यागी ने आगे चलकर स्कॉर्पियो को छोड़ दी।चौराहों पर खंगाले गए फुटेज में स्कॉर्पियो वापस आती हुई नजर आई।श्रीकांत त्यागी ने तीसरी कार ऐसी जगह बदली,जहां पर कैमरे नहीं थे।ऐसे में श्रीकांत त्यागी कौन सी कार से फरार है।

श्रीकांत त्यागी की वो कार भी बरामद हो गई है जिसे आखिरी बार उसने इस्तेमाल किया था।हापुड़ टोल प्लाजा से पुलिस ने कार बरामद कर ली है।पुलिस को जो अब तक जानकारी मिली है श्रीकांत त्यागी उत्तराखंड में हो सकता है।हरिद्वार के बाद उसकी लास्ट लोकेशन ऋषिकेश में मिली,उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।पुलिस की सात टीमें उत्तराखंड में छापेमारी कर रही हैं।रात भर छापेमारी चली। पुलिस श्रीकांत त्यागी के संभावित रूटों पर कड़ी से कड़ी जोड़कर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस,एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही हैं। मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ और उत्तराखंड में छापेमारी चल रही है।इस बीच ये भी खबर आ रही है कि श्रीकांत शर्मा कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।दिल्ली के सूरजपुर कोर्ट में सादी वर्दी में पुलिस वाले तैनात नजर आ रहे हैं।

श्रीकांत त्यागी पर दबाव बढ़ाते हुए नोएडा अथॉरिटी ने ओमैक्स सोसाइटी में फ्लैट के पीछे बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से धवस्त कर दिया है।इतना ही नहीं उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति की कुर्क की तयारी की जा रही है।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी कोई भी हो योगी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा।

More news