भाजपा सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में कुंडा व बाबागंज में निकली तिरंगा यात्रा,कहा-आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश मना रहा है अमृत महोत्सव
भाजपा सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में कुंडा व बाबागंज में निकली तिरंगा यात्रा,कहा-आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश मना रहा है अमृत महोत्सव

13 Aug 2022 |  184



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा

प्रतापगढ़।आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। आजादी के पूर्व इस देश में भारत माता की जय बोलने वाले को लाठी गोली मिलती थी।देश को आजाद कराने में बहुत से क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है,तब जाकर देश को आज़ादी मिली है। आज हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के अमर शहीदों को हम नमन करते हैं।उक्त बातें शनिवार को कौशांबी से भाजपा सांसद, संसदीय आचार समिति के सभापति, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं त्रिपुरा राज्य के प्रभारी विनोद सोनकर लोकसभा क्षेत्र के कुंडा और कालाकांकर में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित देश प्रेमियों के बीच कहीं।

सांसद विनोद सोनकर ने आगे कहा कि आज हम लोग भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस एवं अमृत महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं।पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ राजभवन कालाकांकर हमेशा अग्रणी रहा। विदेशी वस्त्रों की होली यही पर जलाई गई थी।कालाकांकर से तिरंगा यात्रा निकलकर आलापुर, मानिकपुर, कुण्डा, हीरागंज होते हुए आगे निकल गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा सेनानी, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन,उदय शंकर पांडेय,पवन गौतम, त्रिभुवन नाथ मिश्र टण्डन, सन्तोष तिवारी, बृजकिशोर त्रिपाठी, राजेश साहू, राकेश मोदनवाल,आनन्द तिवारी, मोनू शुक्ला, ओम प्रकाश दीक्षित, सरोज त्रिपाठी, डिंपू जायसवाल, महेश सिंह फौजी, एस पी सोनकर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More news