रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम अयोध्या कैंट करने को दी मंजूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम अयोध्या कैंट करने को दी मंजूरी

04 Oct 2022 |  120



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी

अयोध्या।दशहरा समारोह से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान किया है।राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इससे पहले यूपी की योगी सरकार फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया था। इसके बाद से राम मंदिर का निर्माण चल रहा है।कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट का गठन किया था। इसको देखते हुए ही फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया गया है।

अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने भी इस संदर्भ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।मंगलवार को रक्षामंत्री ने इस अनुरोध को पूर्ण कर आदेश जारी कर दिया।दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में एक नगरी अयोध्या का नाम आते ही आध्यात्म और मर्यादा परिवेश में घुल जाती है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना अयोध्या से निकल पर वैश्विक स्तर पर परिभाषित हुई है। प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करके इसी अध्यात्मिक ऊर्जा को संबल प्रदान किया है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दीपोत्सव जैसे आयोजनों की वजह से आज अयोध्या विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है।फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरांत जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जनता की इस अपेक्षा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरा किया है। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयोध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।

More news