निमंत्रण से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या,दूसरे दिन भी तड़तड़ाईं गोलियां
निमंत्रण से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या,दूसरे दिन भी तड़तड़ाईं गोलियां

19 Nov 2022 |  289





प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में महेश कुमार पाल की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।दो दिन में दो हत्या से पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।गुरुवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।प्राॅपर्टी डीलर के हत्यारे अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बाघराय थाना क्षेत्र के पंचमहुआ डीह के महेश कुमार पाल शुक्रवार शाम एक निमंत्रण में गए थे।साइकिल से देर रात घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने महेश को गोली मार दी।एक गोली सिर और दूसरी पेट में लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।महेश की बेटी ने अपने सगे चाचा और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

More news