मेरठ में दिखा तेंदुआ,वीडियो वायरल होने पर लोग घरों में हुए कैद
मेरठ में दिखा तेंदुआ,वीडियो वायरल होने पर लोग घरों में हुए कैद

03 Dec 2022 |  72




मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ के शहरी इलाके में शुक्रवार देर रात सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया।तेंदुए के आने से लोगों में खौफ है।अपने घरों में लोग कैद हो गए हैं।कुछ लोगों ने तेंदुए को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।अब लोग वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के ज्वाला नगर का है।जहां शुक्रवार देर रात ज्वाला नगर की सड़कों पर तेंदुआ घूमता हुआ नजर आय।जिसने भी रात में तेंदुए को देखा उसके होश उड़ गए।तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। शनिवार सुबह पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।मोबाइल वीडियो के आधार पर वन विभाग की टीम तेंदुए के आने की जांच में जुटी हुई है।रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें भेज दी गई है।शहर में तेंदुए के आने से लोग डरे हुए है।आज शनिवार को लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा।

मेरठ के जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सुबह 7:45 बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रात को लगभग 2:30 बजे ज्वाला नगर इलाके में सीसीटीवी में एक तेंदुआ देखा गया है।वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी हुई है।उधर लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ उनपर हमला न कर दे।

आपको बताते चलें कि बीते यह मेरठ में तेंदुआ मिलने का पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार मेरठ सिटी और मेरठ कैंट में तेंदुआ आ चुका है। बीते दिनों एक सांभर सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आया था,जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।अब तेंदुए के आने से लोग डरे हुए है। मेरठ से हस्तिनापुर वन सेंचुरी लगी हुई है।इसके अलावा बिजनौर और उत्तराखंड का पहाड़ी क्षेत्र भी पास है। जिससे जंगली जानवर कई बार शहर की सड़कों पर देखें जा चुके हैं। पहले भी कई बार तेंदुआ मेरठ में आ चुका है।

More news