निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण,मिली खामियां
निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण,मिली खामियां

23 Dec 2022 |  108





सुलतानपुर।कूरेभार मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत सैदखानपुर विकास खण्ड कूरेभार (5 हजार प्लस जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत) में निर्माणाधीन कूडा़ निस्तारण केन्द्र (आरआरसी सेन्टर) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कूड़ा निस्तारण केन्द्र पर दरवाजे की माप निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पायी गई। नाडेप के तहत सोकपिट गडढे में ईट की चुनाई में गैपिंग नहीं की गयी है।

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट एकत्रीकरण के साथ पृथकीकरणभी किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ग्राम प्रधान/कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि, कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

More news