हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

25 Dec 2022 |  85



हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

परिवहन मंत्री ने बल्दीराय ब्लॉक पर नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का किया उद्घाटन

रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह

सुल्तानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का लखनऊ से बल्दीराय ब्लॉक के सभागार उद्घाटन कार्यक्रम में जाते समय हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके काफिले के साथ बल्दीराय के लिए रवाना हो गए।

बल्दीराय ब्लाॅक परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उप राज्य परिवहन मंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह और ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने केक खिलाकर परिवहन मंत्री के साथ अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया।परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का उद्घाटन किया और 106 सड़कों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का समय 1 बजे का निर्धारित था जिससे परिसर में उपस्थित क्षेत्र की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कई घंटो तक इंतजार करना पड़ा।लगभग 5 बजे मंत्री का ब्लैक पल्सर में आगमन हुआ तब भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह के द्वारा स्वगत किया गया।

कार्यक्रम में सीडीओ अंकुर कौशिक,जिलापंचाय अध्यक्ष ऊषा सिंह, दीपू उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य,बद्रीनाथ यादव जिला पंचायत सदस्य , राजित राम, श्यामप्रीत, मुकेश अग्रहरि आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news