राम मंदिर का दिखने लगा दिव्य रूप,ताजा तस्वीरों में देखें राम मंदिर का निर्माण
राम मंदिर का दिखने लगा दिव्य रूप,ताजा तस्वीरों में देखें राम मंदिर का निर्माण

10 Feb 2023 |  137




अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है।आज शुक्रवार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें शेयर की है।तस्वीरों के मुताबिक राम मंदिर अब दिव्य स्वरूप में नजर आने लगा है।मंदिर को आकार देने के लिए स्तंभों को लगाया जा रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इन स्तंभों को आपस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्तंभ लगने के बाद मंदिर का आकार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक-एक पत्थरों को जोड़कर हाथ बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।मंदिर निर्माण के साथ परकोटे का भी निर्माण शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक साल के आखिरी महीने दिसंबर तक भगवान राम का गर्भ गृह बन कर तैयार हो जाएगा।जनवरी 2024 मकर संक्रांति के बाद भक्तों के लिए गर्भगृह को खोल दिया जाएगा।मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण कार्य जारी रहेगा। यहां पर राम दरबार के अलावा माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर, बजरंगबली समेत कई मंदिर बनाए जाएंगे।

More news