जम्मू-कश्मीर में आपदा का भयावह मंजर,लैंडस्लाइड से कई घर तबाह,फटकर बिखर गईं सड़के
जम्मू-कश्मीर में आपदा का भयावह मंजर,लैंडस्लाइड से कई घर तबाह,फटकर बिखर गईं सड़के

20 Feb 2023 |  132





रामबन।जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण लैंडस्लाइड से कई घर तबाह हो गए हैं तो वहीं सड़कें फटकर बिखर गईं हैं। गनीमत है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।लैंडस्लाइड के बाद जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।सुरक्षा टीमें भी मौके पर पहुंची। तत्काल सभी को मौके से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही मलबे को हटाया जा रहा है।

बरहाल इस आपदा में लोगों की जान तो जैसे-तैसे बच गई है, लेकिन घर तबाह होने पर लोगों के सामने रहने-खाने की बड़ी समस्या खड़ी हो ग‌ई है।एक तरफ जहां लोगों को आंखों के सामने घर टूट जाने का दुःख है तो वहीं वह खुद में एक बदहवासी लिए यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब वह और उनके परिवार के लोग कहां जाएंगे।लैंडस्लाइड के पीड़ित लोग अब सरकार से उनके लिए कहीं कुछ इंतजाम की गुहार लगा रहे हैं।

लैंडस्लाइड से प्रभावित एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि मेरे घर समेत कुल 13 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमें से 6 घर पूरी तरह से जमीन में धंस गए हैं,कई घरों में दरारे आ गईं हैं।अभी हमें रहने के लिए टेंट और कुछ अन्य जरूरी सामान मिला है, लेकिन हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें कहीं रहने के लिए जगह दे। हम अब बेघर हैं कहां जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भी लैंडस्लाइड हुआ है। यहां भी घरों और दुकानों को काफी नुकसान पंहुचा है। साथ ही लैंडस्लाइड होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। हालांकि, यहां भी कोई जनहानि नहीं हुई।

More news