महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र रही विकास प्रदर्शनी
महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र रही विकास प्रदर्शनी





लालगंज/ प्रतापगढ़। 28वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में जिला प्रशासन और शासन के द्वारा लगाई गयी विकास प्रदर्शनी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। उदघाटन सत्र में जिलाधिकारी डाॅ. नितिन बंसल ने विकास तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगायी गयी प्रदर्शनी की सराहना की।राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना और उपजिलाधिकारी सौम्य मिश्र ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की सराहना करते हुए हौंसला आफजाई किया।


20 Feb 2023 |   27

More news