भाजपा महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष के ऊपर पीड़िता ने लाठी-डंडे से पीटने और जान से मारने का लगाया आरोप
भाजपा महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष के ऊपर पीड़िता ने लाठी-डंडे से पीटने और जान से मारने का लगाया आरोप

13 Mar 2023 |  121





सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे बलिदान दुबे मजरे नंदौली गांव में भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की बल्दीराय मंडल अध्यक्ष और उनके परिवार वालों को सत्ता की हनक दिखाना महंगा पड़ गया। घर पर धावा बोलकर एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यहां कि रहने वाली पीड़िता अनामिका पुत्री लालमणि दुबे का आरोप है कि वो 9 तारीख की सुबह समय अपने दरवाजे पर बैठी थी।उस समय गांव के संजय पाल अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी भाजपा नेत्री सुषमा, उनके पति कृष्णकांत, प्रभाकांत, नमिता और अर्चना लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए।

अनामिका का आरोप है कि ये सभी एक राय होकर पहुंचे थे। पिटाई करते हुए इन लोगों ने कहा मेरा खूंटा मत उखाड़ना और हमारा कोई कुछ कर भी नहीं पाएगा। मैने बचाव में गुहार लगाई तो संजय पाल और मेरे परिवार के लोग पहुंचे। उन्हें भी इन लोगों ने पीटा, जिसमें संजय, पूनम, बबिता, रमकला और रामरती को गंभीर चोट आई हैं।दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news