राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत के निर्माण के लिए बहु उपयोगी : शिवकुमार सिंह
राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत के निर्माण के लिए बहु उपयोगी : शिवकुमार सिंह

13 Mar 2023 |  98





सुल्तानपुर।बल्दीराय मंडल के पारा शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता व ब्लाॅक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ा और कहा कि देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर संसद सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बहुत उपयोगी है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी मंडल बल्दीराय द्वारा पारा शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर अपना कदम बढ़ा चुका है और भारत बड़ी तीव्रता के साथ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा बबिता अखिलेश तिवारी ने कहा राष्ट्रपति का अभिभाषण वंचित और उपेक्षित लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और यह बताता है कि सरकार की योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ दलितों,आदिवासियों,महिलाओं और कमजोर वर्गों को मिला है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि ने की। बल्दीराय मंडल के इसौली,अरवल,गौराबारा मऊ शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा।

इस मौके पर आचार्य सूर्यभान पांडेय, राजधर शुक्ला,प्रधान बलराम यादव, राम कृपाल यादव, सतेंद्र तिवारी,विशाल जायसवाल, सुषमा दुवेदी, गुरुदीन यादव, जगप्रसाद यादव, कविता अग्रवाल,अनिल मिश्रा, घनश्याम तिवारी, अकबर अली, राम शरण वर्मा,देव कुमार तिवारी,जितेन्द्र तिवारी,अमित मिश्रा, वैजनाथ सोनकर,नन्हे लाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

(इनपुट युधिष्ठिर सिंह)

More news