• Friday May 16 2025 04:03:34
बच्चों का कार्यक्रम देखकर उत्साहित हो उठे लोग,महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय ने धूमधाम से मनाया 33वां वार्षिकोत्सव
बच्चों का कार्यक्रम देखकर उत्साहित हो उठे लोग,महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय ने धूमधाम से मनाया 33वां वार्षिकोत्सव

17 Mar 2023 |   97




सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बहुरहवा स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज का 33वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया।

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी है। संस्कारयुक्त शिक्षा के जरिए प्रगति का मार्ग आसानी से प्रशस्त हो सकता है। अपने बच्चों को आल राउंडर नही बल्कि विशेष बनाइए।करौंदीकला ब्लाॅक प्रमुख सर्वेश मिश्र ने तकनीकी शिक्षा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए तकनीकी शिक्षा को रोजगार परक बताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बच्चों के प्रस्तुति को अद्भुत बताया। नर्सरी व केजी के नन्हे-मुन्नों विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, फनी डांस, एसिड अटैक आधारित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इवेंट, संदेशे आते हैं, सोलो सांग के जरिए लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शिव तांडव नृत्य पर बच्चों के प्रस्तुति को सभी ने सराहा, कक्षा तीन के बच्चों ने जीवन में परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनता को जागरूक करने का भी कार्य किया। जिस पर मौजूद जनसमूह ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सभी छात्रों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम को प्रबंधक दिलीप सिंह,प्रधानाचार्या स्वीटी सिंह,चन्दन नरायण सिंह,निर्मल सिंह गब्बर सिंह कृष्ण कुमार यादव व अवधेश दुबे ने संबोधित किया।

More news