6 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले सीएम बने योगी
6 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले सीएम बने योगी

18 Mar 2023 |  108




वाराणसी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी जरूर लगाते हैं। वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले सीएम बन ग‌ए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। दौरे के दूसरे दिन सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है।

सीएम योगी महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में सीएम विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। जिसका परिणाम वाराणसी के चतुर्दिक विकास के रूप में दिखता है। वहीं 6 साल के हिसाब से देखें तो सीएम योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। सीएम योगी अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के 72 महीनों में करीब 100 बार बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बन ग‌ए हैं।पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से मार्च 2022 तक कुल 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ. नीरज कुमार पांडेय बताते हैं ये सीएम योगी की सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। सीएम योगी जब भी काशी आते हैं वो षोडषोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते हैं। साथ ही विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण के लिए कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था तब उन्होंने 88वीं बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से लेकर 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

जानें सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में कब लगाई हाजिरी

वर्ष 2022, 9 सितंबर तक 88 बार
वर्ष 2022, 1 अक्टूबर को 89वीं बार
वर्ष 2022, 14 अक्टूबर को 90वीं बार
वर्ष 2022, 6 नवंबर को 91वीं बार
वर्ष 2022, 11 नवंबर को 92वीं बार
वर्ष 2022, 11 दिसंबर को 93वीं बार
वर्ष 2023, 8 जनवरी को 94वीं बार
वर्ष 2023, 12 जनवरी को 95वीं बार
वर्ष 2023, 19 जनवरी को 96वीं बार
वर्ष 2023, 20 जनवरी को 97वीं बार
वर्ष 2023, 4 फ़रवरी को 98वीं बार
वर्ष 2023, 13 फ़रवरी को 99वीं बार
वर्ष 2023, 18 मार्च को 100वीं बार

इतना लगाव और प्यार मुख्यमंत्री को काशी की नगरी और श्री काशी विश्वनाथ से ऐसा प्रतीत होता है।

(इनपुट पंकज झा)

More news