राजा भइया पत्नी भानवी सिंह को दे सकते हैं तलाक,दिल्ली के साकेत फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई
राजा भइया पत्नी भानवी सिंह को दे सकते हैं तलाक,दिल्ली के साकेत फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़़ एक फिर सुर्खियों में छाया है।इस बार सुर्खियों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया हैं।राजा भइया अपनी पत्नी भानवी सिंह को जल्द तलाक दे सकते हैं। आज सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में सुबह 10 बजे सुनवाई होनी है। बता दें कि दोनों के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजा भइया के बहुत खास प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

1995 में हुई थी शादी

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजा भइया लगभग 25 साल के थे और भानवी 20 साल की थी।दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ साल से राजा भइया और भानवी के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजा भइया से अलग होकर भानवी दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।

अक्षय प्रताप पर मुकदमे के बाद सामने आई कलह

राजा भइया और भानवी सिंह के बीच कलह की बात कई साल से चल रही थी,लेकिन यह कलह तब सामने आई जब भानवी सिंह ने राजा भइया के बहुत करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।


10 Apr 2023 |   171

More news