युवक अहमदाबाद से खरीदकर लाया था तमंचा, मां पर डोरे डाल रहे सिरफिरे प्रेमी पर दागी गोली
युवक अहमदाबाद से खरीदकर लाया था तमंचा,मां पर डोरे डाल रहे सिरफिरे प्रेमी पर दागी गोली

19 May 2023 |  54



युवक अहमदाबाद से खरीदकर लाया था तमंचा

मां पर डोरे डाल रहे सिरफिरे प्रेमी पर दागी गोली

पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की

रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह

सुल्तानपुर।सिरफिरे पड़ोसी द्वारा मां पर डोरे डालने से तंग बेटे ने अपने दोस्त के साथ पड़ोसी के सीने पर गोली दाग दी थी। इस मामले में पुलिस ने बारह घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है।ये असलहा आरोपी ने अहमदाबाद से खरीदा था।

बताते चलें कि घटना जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे जोतिया मजरे गौराबारा मऊ गांव की है।गांव निवासी प्रीति दुबे पत्नी धर्मेंद्र दुबे ने थाने पर तहरीर दिया था कि बुधवार भोर में देवर महेंद्र कुमार पुत्र जगदीश दुबे अपने घर से शौच के लिए जा रहा था। गांव के विक्रम दुबे पुत्र इंद्र कुमार दुबे और सतीश दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे निवासी गौराबारामऊ घात लगाकर बैठे थे। इन लोगों ने मेरे देवर के बाएं हाथ के नीचे सीने पर गोली मार दी।घायल महेंद्र दुबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां से गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया। यहां भी स्थिति चिंता जनक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था।पुलिस ने प्रीति दुबे की तहरीर पर धर्मेंद्र दुबे और सतीश दुबे के खिलाफ जान से मारने की कोशिश,गाली-गलौज करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।जिन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी उसकी मां पर सिरफिरा प्रेमी धर्मेंद्र दुबे डोरे डाल रहा था। इसलिए बेटे ने घटना को अंजाम दिया था।थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों को टीम के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर सिंह,एसओजी प्रभारी उपेन्द्र सिंह,पारा चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सोनकर,देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चन्द्र,हेडकांस्टेबल स्वाट टीम विकास सिंह,समरजीत सिंह,अनुराग सिंह,तेजभान,इकराम उल्ला,पवन कुमार यादव, ऋतिक दीक्षित,चालक राहुल जय सिंह,इन्द्रेश कुमार यादव, रविशकंर मौर्या,कृष्ण कुमार व निक्की सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

More news