एसडीएम ने अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
एसडीएम ने अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

21 May 2023 |  112



रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह



सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाज में उत्कृष्ट काम किए जाने पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।बल्दीराय तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के द्वारा दुर्गा पूजा,मोहर्रम,महाशिवरात्रि,ईद सहित अनेकों पर्व और क्षेत्रीय घटना- दुर्घटना में समिति के पदाधिकारियों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर सुरक्षा शान्ति की दृष्टिकोण से हमेशा सजगता से काम करने को लेकर 26 पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिला सचिव व मंडल प्रभारी सचिव अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों के द्वारा हमेशा सामाजिक उत्कृष्ट काम किया जाता है,जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने में मदद मिलती है।

तहसील सचिव बाल गोविन्द मौर्य ने बताया यह प्रशासनिक समिति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करके समाज को अपराध मुक्त बनाने व प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने का हमेशा प्रयास करती है,जिसमें समिति के सभी साथी समाजसेवी के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रहते हैं।

एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समिति के द्वारा जो निस्वार्थ भाव से काम किया जाता है।यह वास्तव में बहुत ही प्रशंसनीय है।समिति अर्ध सरकारी तौर पर काम कर अपना एक अलग महत्व रखती है।सभी पदाधिकारियों की हर संभव मदद तहसील प्रशासन करता रहेगा।

बल्दीराय समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश स्तरीय स्मारिका सेवा पथ पुस्तिका उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,तहसीलदार घनश्याम भारतीय,थानाध्यक्ष आरबी सुमन को देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह,खण्ड विकास अधिकारी सत्य नारायन सिंह,डॉ.समीम खान,तहसील सलाहकार मोहम्मद कफील खान,राजदेव यादव,शिव प्रसाद मौर्य, आलोक कुमार श्रीवास्तव, श्याम प्रीत,मोहित मौर्य,रामावती विश्वकर्मा,मंजू मिश्रा,राजेश कुमार यादव,रामकरन साहू,अरुण कुमार मौर्य,मोहम्मद जुबेर,इश्तियाक अहमद,इन्द्र जीत दूबे,अजय यादव,धनंजय साहू, हरीराम मौर्य,पवन कुमार अग्रहरी,भोलानाथ मौर्य,राकेश कुमार मौर्य,सतीश कुमार, जगध्यान यादव,संजय यादव,रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

More news