घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग,घायल युवक ने सगे बहनोई पर जताई फायरिंग की आशंका
घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग,घायल युवक ने सगे बहनोई पर जताई फायरिंग की आशंका

02 Jun 2023 |  114



ब्यूरो धर्मराज रावत


अमेठी।उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पिंडारा गांव में गुरूवार देर रात्रि 11 बजे घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय आदित्य सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना प्रकाश में आई है,जिसमें आदित्य को पेट और शरीर के अन्य भागों में गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल है।

सूचना पर आनन फानन घटनास्थल पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आदित्य को नजदीक सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया।जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।आदित्य सिंह ने बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के नयनखेड़ा के अपने सगे बहनोई कुलदीप सिंह पर फायरिंग करने की आशंका जताई है।फिलहाल घटना संदिग्ध बताई जा रही है।फायरिंग स्वयं की गई है या फिर बदमाशों व सगे बहनोई ने किया है।इसकी जांच पुलिस गहनता से कर रही है।आदित्य सिंह का उपचार रायबरेली जिला अस्पताल में चल रहा है।पूरे घटनाक्रम को करीब 24 घंटे बीतने को हैं,लेकिन पुलिस को कोई नामजद तहरीर नहीं दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आदित्य सिंह और बहनोई कुलदीप सिंह के बीच बहन के रिस्ते को लेकर लम्बे समय से आपस में विवाद चल रहा था,जिसे फंसाने के लिए आदित्य ने गुरूवार की रात्रि स्वयं पर फायरिंग कर तत्काल बहनोई पर गोली चलाने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर किया है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More news