महिलाओं का दुस्साहस:लुटेरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस को महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटा,आरोपी को छुड़ाकर दी बड़ी चुनौती
महिलाओं का दुस्साहस:लुटेरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस को महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटा,आरोपी को छुड़ाकर दी बड़ी चुनौती

03 Jun 2023 |  59




मेरठ।उत्तर प्रदेश में पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।मेरठ में लुटेरे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम की महिलाओं ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। महिलाएं ने कुख्यात बदमाश जीशान उर्फ कल्लू को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर ले गई।हमले में एक इंस्पेक्टर और एक पीआरबी के जवान को गंभीर चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र का है।जहां सरधना पुलिस शुक्रवार देर रात दबिश देने पहुंची थी।पुलिस ने कुख्यात लुटेरे जीशान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद जीशान के परिवार से जुड़ी महिलाएं पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगीं और पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गईं।पुलिस ने जैसे ही जीशान को गिरफ्तार करके ले जाने लगी तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।हमले में इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर और पीआरबी का जवान घायल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।वहीं आरोपी जीशान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और जिन महिलाओं ने हमला किया उनकी शिनाख्त करके गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।बरहाल पुलिस की पिटाई के मुद्दे पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

More news