माफिया अतीक की हत्या के बाद माफिया मुख्तार अंसारी का कुनबा बना सबसे बड़ा माफिया, पत्नी-बेटे-भाई पर मुकदमे की फेहरिस्त
माफिया अतीक की हत्या के बाद माफिया मुख्तार अंसारी का कुनबा बना सबसे बड़ा माफिया, पत्नी-बेटे-भाई पर मुकदमे की फेहरिस्त

05 Jun 2023 |  59



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी

लखनऊ। 17 साल की उम्र से खून की नदियां बहाने वाले माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद अब माफिया मुख्तार अंसारी का कुनबा सबसे बड़ा माफिया कुनबा बन गया है। मुख्तार और उसके परिवार पर 96 से अधिक केस दर्ज हैं। मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी 75 हजार की इनामिया भी है।सबसे अधिक मामले मुख्तार के खिलाफ है। मुख्तार पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में 61 मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में बंद है।

दूसरे नंबर पर मुख्तार की पत्नी अफशा है।अफशा पर 10 से अधिक आपराधिक मामले हैं। अफशा फरारी काट रही है। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी पर 7 मामले हैं। बीते माह गैंगस्टर एक्ट में गाजीपुर की एमपी-एमएएलए कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल और अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई है। अफजाल बहुजन समाज पार्टी के सांसद थे। सजा होने के बाद अफजाल की सदस्यता चली गई है।

मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। अब्बास कासगंज जेल में बंद है।अब्बास मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक है।मुख्तार का दूसरा बेटा 20 हजार का इनामी उमर अंसारी पर 5 मुकदमे हैं। उमर फरारी काट रहा है। मुख्तार के सबसे बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के खिलाफ तीन केस और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। निकहत को पुलिस ने चित्रकूट जेल में पकड़ा था।

बता दें कि अभी तक माफिया अतीक अहमद का कुनबा सबसे बड़ा माफिया परिवार था। अतीक के परिवार पर 161 मुकदमे थे, जिसमें अकेले अतीक पर 100 से अधिक मुकदमे थे।प्रयागराज में बीते माह 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई खालिम अजीम उर्फ अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।तीन हमलावरों ने पुलिस की हिरासत में दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब अतीक और अशरफ को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया रहा था।अतीक और अशरफ को पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था। इन दोनों से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ हो रही थी।

More news