भाजपा कार्यालय पर हुआ सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम
भाजपा कार्यालय पर हुआ सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम

06 Jun 2023 |  93



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा


प्रतापगढ़।मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज की इस युग में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की 9 वर्ष की सभी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां को विस्तृत रूप से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार करना है एवं ऐसे महत्वपूर्ण लोगों को अपने साथ जोड़ना है जो कि सोशल मीडिया पर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं और उनके माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। आदित्य प्रसाद ने घर-घर संपर्क के माध्यम से संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत 9090902024 पर मिस काल करा कर किया।कार्यक्रम के संयोजक रहे जिला मंत्री रामजी मिश्रा ने एलईडी स्लाइड के माध्यम से उपस्थित सभी सोशल मीडिया वॉलिंटियरों को भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां बताई एवं जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

प्रमुख रूप से कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता ,सदर विधायक राजेन्द्र प्रसाद मौर्य,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश सेनानी ,जिला महामंत्री पवन गौतम, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अशोक मिश्र, विधानसभा मंडल संयोजक ,सहसंयोजक और सोशल मीडिया वालेंटियर मौजूद रहे ।उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

More news