अफरीदी के लिए गंभीर ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना,अफरीदी का आया शर्मनाक बयान
धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना से तो ठीक हो गये हैं लेकिन हिंदुस्तान के खिलाफ उनके मन में जहर भरा है इसका इलाज अफरीदी नहीं करा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कश्मीर और भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अफरीदी लगातार जहर उगल रहे हैं। अब इस बार अफरीदी ने गौतम गंभीर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अफरीदी ने कहा कि गौतम गंभीर एक इंसान के तौर पर वो ऐसे बयान देते हैं कि जो मुझे पसंद नहीं आते उनके साथ कोई परे

19 Jul 2020 |  315



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना से तो ठीक हो गये हैं लेकिन हिंदुस्तान के खिलाफ उनके मन में जहर भरा है इसका इलाज अफरीदी नहीं करा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कश्मीर और भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अफरीदी लगातार जहर उगल रहे हैं। अब इस बार अफरीदी ने गौतम गंभीर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अफरीदी ने कहा कि गौतम गंभीर एक इंसान के तौर पर वो ऐसे बयान देते हैं कि जो मुझे पसंद नहीं आते उनके साथ कोई परेशानी है जिसका जिक्र उनके फिजियो ने भी किया था।

गंभीर के साथ कुछ समस्या है

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। इन दिनों अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। पाकिस्तान में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए जरूरी है कि भारत के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जहर उगला जाए अब यही जिम्मेदारी शाहिद अफरीदी निभा रहे हैं। इसलिए भारत के खिलाफ लगातार उनके विवादित बयान सामने आते रहते हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच अक्सर तीखी बयानबाजी होती रही है।लेकिन पिछले दिनों जब शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव हुए थे जब गंभीर ने उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की थी लेकिन ठीक होने के बाद अफरीदी ने गंभीर के खिलाफ ही विवादित बयान दिया है।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैं उन्हें हमेशा पसंद करता हूं लेकिन बतौर इंसान उनके साथ कुछ समस्याएं हैं। वो कई बार कुछ ऐसी बातें कर चुके हैं या ऐसा व्यवहार करते हैं, जिससे लगता है कि रहने दीजिए, उनके साथ कुछ समस्या है। उनके फिजियो पहले ही इस बारे में बता चुके हैं।

गंभीर-अफरीदी विवाद

2007 कानपुर वनडे में हुई गंभीर-अफरीदी की झड़प अब तक जारी है। 13 साल बाद भी इन दोनों के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है। अफरीदी ने अब गंभीर को कोई समस्या होने की बात कही है तो पहले कश्मीर और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए शर्मनाक बयान पर उन्हें गौतम गंभीर ने आड़े हाथों लिया था।

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए अफरीदी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा पर भी निशाना साधा था।गंभीर ने लिखा कि 16 साल का आदमी कह रहा है कि पाकिस्तान की 7 लाख की फौज के पीछे 20 करोड़ लोग हैं। फिर भी 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं।उसके बाद भी अफरीदी की ओर से कई विवादास्पद बयान दिए गए जिसका विरोध हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भी किया।

More news