वरिष्ठ पत्रकार व पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रांतीय प्रवक्ता को मिली एक और जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार व पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रांतीय प्रवक्ता को मिली एक और जिम्मेदारी


25 May 2021 |  207



ब्यरो सुनील कुमार पाण्डेय 



 उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के सुनबा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू को पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश प्रधान संघ का अयोध्या मंडल का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के भी प्रदेश प्रवक्ता हैं। डॉ गुड्डू पत्रकार कल्याण एशोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे ग्लोबल मीडिया एशोसिएशन के भी सचिव हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे डॉ गुड्डू की आयु करीब 44 साल है। चिकित्सा व पत्रकारिता के माध्यम से वे जनता की सेवा करते हैं। और जिस संगठन में जिस पद पर रहते हैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।उनकी सक्रियता के कारण ही उन्हें नई नई जिम्मेदारियां मिला करती हैं। गरीबों मजलूमों की सेवा गुड्डू तन मन से हमेशा करते रहते हैं। क्षेत्र में वे तेज तर्रार पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। पंचायतीराज विभाग ग्राम प्रधान संघ के प्रदेशाध्यक्ष का०कौशल किशोर पांडेय ने डॉ गुड्डू इन्हीं सब विशेषताओं के कारण तथा संगठन में आस्था व रुचि को देखते हुए उन्हें संगठन का अयोध्या मंडल का प्रवक्ता बनाया है। डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू के उक्त मनोनयन से पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रांतीय सदस्य दिनेश कुमार वैश्य (वरिष्ठ पत्रकार)सुनबा गांव के पूर्व प्रधान शेर बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर सिंह, राकेश कुमार यादव, राकेश कुमार तिवारी (सैदपुर)सीवीएम न्यूज़ के एडीटर इन चीफ एके मिश्र,सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ पुष्कर यादव, पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रताप सिंह,मो०अकील खां,मुजतबा खां, बलवंत सिंह (प्रधान बिहारा) अरविंद विश्वकर्मा, विपिन बिहारी सिंह, विपिन अवश्थी, राघवेन्द्र सिंह ( रन्नू ) आबिद खां (पूर्व प्रधान सैदपुर) संतोष कुमार सिंह (भाजपा नेता) आदि ने डॉ गुड्डू को बधाई दी तथा कहा कि डॉ गुड्डू के मनोनयन से प्रधान संघ को नया बल मिलेगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष का०कौशल किशोर पांडेय ने डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू के मनोनयन संबंधी पत्र समस्त जिम्मेदार अधिकारियों को भेज दिया है।


More news